Sunday, January 1, 2012

गतिविधियॉं यदि ठीक हो

गतिविधियॉं यदि ठीक हो, सब कुछ होगा ठीक।।
आ जायेंगे सहज ही, सारे सुख नजदीक।।
सारे सुख नजदीक, आचरण की सब माया।।
रहे आचरण ठीक, निखरते यष, धन, काया।।
ठकुरेलाकविराय , सहज मिलती सब निधियाँ।।
हो सुख की बरसात, ठीक हों यदि गतिविधियॉं।।



-त्रिलोक सिंह ठकुरेला

1 comment: