Sunday, January 1, 2012

पीड़ा के दिन ठीक हैं

पीड़ा के दिन ठीक हैं, यदि दिन हों दो चार।
कौंन मीत, मालुम पडे़ , कौन मतलबी यार।।
कौन मतलबी यार, समय पहचान कराता।।
रहे हितैषी साथ , मतलबी पास न आता।।
ठकुरेलाकविराय, उठाकर सच का बीड़ा।।
हो सब की पहचान, अगर हो कुछ दिन पीड़ा।।


-त्रिलोक सिंह ठकुरेला

1 comment:

  1. namskar thkurela ji kundli ke shbd vinyaas ati sundar hai.

    ReplyDelete